Breaking News

सामाजिक चेतना फाउंडेशन ने छात्राओं को वितरित किये स्वेटर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में सामाजिक चेतना फाउण्डेशन न्यास द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक चेतना फाउण्डेशन न्यास के संस्थापक/मुख्य न्यासी न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव रहे।

पूर्व जस्टिस ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ सामान्य ज्ञान में सूक्ष्म बातों पर ध्यान देने की सलाह दी।पूर्व न्यायमूर्ति ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं को अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने व प्रतिस्पर्धा के साथ ही पठन पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि न्यास के उपाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र कुमार वर्मा ने छात्राओं को स्कूली और किताबी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम, जूडो कराटे और कुश्ती सीखने पर विशेष जोर देने को कहा। उन्होंने घटनाओं को याद रखने के लिए रटने के स्थान पर चिंतन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में न्यास के सचिव लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एडवोकेट महेंद्र कुमार मंडल व संयुक्त सचिव एडवोकेट देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता अग्रवाल ने की।

Loading...

Check Also

बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने बजाज फिनसर्व मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुम्बई / पुणे : बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (बजाज फिनसर्व ...