केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़ने की औपचारिक घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कि जानकार बता रहे हैं कि महागठबंधन ने कुशवाहा के सम्मान-स्वागत के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इस बात कि अटकलें इसलिए भी लगाईं जा रही हैं क्योंकि कुशवाह ने शरद यादव से करीब एक घंटे तक मुलाकात की थी। इस बात को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और एनी सहयोगी दल भी नाराज बताये जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात न होने पर कुशवाह द्वारा बयान से भी भाजपा नेता नाराज बताये जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला होना बाकी है। आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तीन सांसद हैं, और खुद कुशवाह केंद्र की मोदी सरकार में मानव संसाधन राज्य मंत्री हैं।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat