ब्रेकिंग:

Mexico Open: टूर्नामेंट में भाग लेंगे अनिर्बान लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल

वालार्टा (मेक्सिको)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल इस सप्ताह यहां विदांत वालार्टा में होने वाले पहले मैक्सिको ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

पिछले महीने ‘प्लेयर्स चैंपियनशिप’ जीतने के बेहद करीब पहुंचने वाले लाहिड़ी ने विश्व रैंकिंग के फिर से शीर्ष 100 में जगह बना ली है। अटवाल पीजीए टूर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं लेकिन उन्होंने यह उपलब्धि 2010 में हासिल की थी।

अटवाल ने पिछले हफ्ते ज्यूरिख क्लासिक में वापसी की थी। यह बरमूडा चैंपियनशिप के बाद इस सत्र में उनकी टूर स्तर पर पहली प्रतियोगिता थी। अटवाल उसमें कट से चूक गये थे।

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 3 : एवेंजर्स XI ने मास्टर्स ब्लास्टर्स को 176 रन से पराजित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बुधवार का मुकाबला एवेंजर्स XI और मास्टर्स ब्लास्टर्स के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com