देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों को खास गिफ्ट दिया है। जो लोग Jiophone 2 खरीदना चाहते है और साथ ही फ्लैश सेल का इंतजार करते है, उनके लिए खुशी की खबर है। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल सीजन को देखते हुए 5 नवंबर यानी आज से लेकर 12 नवंबर तक आसानी से फोन खरीद सकते है। इसके साथ ही यूजर्स के लिए यह सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।
Jio phone 2 की कीमत और ऑफर्स
जियो ने जियोफोन 2 की 2,999 रुपए रखी है। वहीं कंपनी इस सेल को फ्लैश सेल के तौर पर बेचा जाएगा और साथ ही यूजर्स के पास सिर्फ तोड़ा सा समय बाकी है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी यूजर्स को इस फोन के तहत 49, 99 और 153 रुपए का रिचार्ज प्लान दे रही है। वहीं इन प्लान्स में यूजर्स को फ्री डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा मिलेगी। Paytm इस फोन की खरीद पर 200 रुपए का कैशबैक दे रहा है, इसके साथ ही इस फोन की कीमत 2,799 रुपए हो जाएगी।
Jio phone 2 की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया है। इस फोन में कंपनी ने 512 एमबी रैम के साथ 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है और इसको एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन केएआई पर काम करता है और इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया है। अगर कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है और फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया है। जियो ने 2000 एमएएच की बैटरी दी है।
Check Also
लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat