Breaking News

भारत तिब्बत सीमा पुलिस, क्षेत्रीय मुख्यालय ने 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), भा.ति.सी.पु. बल द्वारा 26 जनवरी 2024 को देश का 75वां गणंतत्र दिवस मनाए जाने हेतु हुए भव्य परेड का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), भा.ति.सी. पुलिस के उप महानिरीक्षक आर.पी.एस. रघुवंशी द्वारा तिरंगा घ्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। परेड की कमान सचिन कुमार, डिप्‍टी कमाण्‍डेंट द्वारा संभाली गई।

आर.पी.एस. रघुवंशी, उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा अवगत कराया गया कि इन 75 वर्षों में भारतवर्ष ने न सिर्फ अपने लोकतांत्रिक मूल्‍यों की वजह से पूरे विश्‍वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है बल्कि अपनी इस सांस्‍कृतिक विरासत को और भी अधिक समृद्ध किया है। हमारे युवाओं ने मानव विकास के हर क्षेत्र में विश्‍वस्‍तर पर न केवल अपनी पहचान बनायी बल्कि बहुत से क्षेत्रों में अपने वर्चस्‍व को कायम रखने में सफलता हासिल की है।

आज भारत देश की आर्थिक स्थिति विश्‍व स्‍तर पर काफी मजबूत बन चुकी है, जोकि देशवासियों की लगन और मेहनत का ही नतीजा है। उप महानिरीक्षक ने एक अनुशासित बल के सदस्य होने के नाते सभी पदाधिकारियों को हर समय अपना अनुशासन अव्‍वल दर्जे का रखने हेतु निर्देश देते हुए पुनः सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बल के 03 पदाधिकारियों को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक, 12 पदाधिकारियों को उत्‍कृष्‍ट सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किया गया है। इसके अतिरिक्‍त बल स्‍थापना दिवस 2023 के अवसर पर क्षे.मु. (लखनऊ) के 07 पदाधिकारियों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया गया है जिनके नाम उप महानिरीक्षक द्वारा पढ़कर सुनाए गए।

ध्‍वजारोहण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी अधिकारियों व जवानों को सूक्ष्‍म जलपान करवाया गया। इसके पश्‍चात दोपहर के 2 बजे बड़े खाना का आयोजन भी किया गया, जिसका लुफ्त सभी लोगों ने उठाया।

उक्‍त कार्यक्रम के दौरान विजय भाटी, कमाण्‍डेंट (स्‍टॉफ), डॉ सचिन कुमार दीक्षित, सी.एम.ओ.(एस.जी.), राम सुरेश, द्वितीय कमान, राम कुमार, डिप्‍टी कमाण्‍डेंट, सर्वेश कुमार कनौजिया, सहा. कमाण्‍डेंट प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। उक्‍त कार्यक्रम पूरे सरोजनी नगर तहसील में जनमानस के बीच आकर्षण का केन्‍द्र रहा।

Loading...

Check Also

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा

लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान मनीमेकर का प्रतिष्ठित ब्रेसलेट जीता सूर्योदय भारत समाचार सेवा, पटना : नेशनल ...