ब्रेकिंग:

Election commission का बड़ा फैसला, यूपी एमएलसी चुनाव की बढ़ाई तारीख, अब इस दिन से होगा नामांकन

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी एमएलसी चुनाव की तारीखों में बदलाव की खबर सामने आ रही है। चुनाव आयोग ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पिछले फैसले में बदलाव किया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी नई तारीखों के मुताबिक अब 15 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया होगी।

जहां नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर पहले से ही नेता व्यस्त थे ऊपर से चार से 12 फरवरी के बीच नामांकन होंने थे। इससे नेताओं का सिरदर्द बढ़ गया था। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने नामांकन की डेट बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है।

Check Also

उप मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com