Breaking News

दयानंद इंटर कॉलेज ने निकाली भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा

समस्त फोटो : अंबुज विराग, सूर्योदय भारत, लखनऊ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शनिवार, 20 जनवरी 2024 को दयानंद इंटर कॉलेज, सेक्टर -9, इन्दिरानगर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ! वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के ओएसडी एसपी सिंह, मुकेश सिंह चौहान [ पूर्व पार्षद ], नागा बाबा, अयोध्या के महामंडलेश्वर विमलेश त्रिपाठी साहित्य आचार्य कृष्णानंद आदि शोभा यात्रा में शामिल हुए !

भगवान राम की भूमिका में आदित्य चौहान, माता सीता की भूमिका में तान्या, लक्ष्मण की भूमिका में स्वास्तिक सिंह, हनुमान की भूमिका में ईशान कुमार कृष्ण बाजपेई किरदारों ने घोड़ा गाड़ी पर बैठकर, शोभा यात्रा 10:00 बजे दयानंद इंटर कॉलेज से शुरू होकर, अरविंदो पार्क चौकी सेक्टर 8 से होते हुए मुकेश सिंह चौहान के साथ सेक्टर 8 की विभिन्न गलियों से होते हुए रास्ते में अरविंदो पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों व स्थानीय नागरिकों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया ! भगवान राम व सीता का शंख बजा कर लोगों ने स्वागत किया !

कार्यक्रम का आरंभ अयोध्या के महामंडलेश्वर विमलेश त्रिपाठी साहित्य आचार्य कृष्णानंद राम उजागर शुक्ला, शिवम शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, श्रेया शुक्ला, प्राची भटनागर, रजनी मिश्रा, विपिन सिंह, राहुल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला आदि शिक्षकों ने शोभा यात्रा के दौरान अवध में राम आएंगे गीतों का गायन एवं नृत्य नाटिकाओं से कॉलेज के बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया !

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राम उजागर शुक्ला, प्रबंधक – दयानंद इंटर कॉलेज एवं उर्मिला शुक्ला ने भगवान राम सीता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया ! कॉलेज की प्रिंसिपल लक्ष्मी शुक्ला एवं सभी शिक्षकों ने शोभा यात्रा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया !

Loading...

Check Also

रंगसाड़ी द्वारा साड़ी प्रीमियर लीग सीजन -1 आयोजित

सुशी सक्सेना, नोएडा : रंगसाड़ी की ओर से साड़ी प्रीमियर लीग का पहला संस्करण जो ...