दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के याद में मनाए जाने वाले चिल्ड्रेंस डे (Children’s Day 2018) को डूडल बनाकर याद किया है। इसके साथ ही गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को बधाई दी है। गूगल ने अपने डूडल में बच्चों की खोजी प्रवृत्ति को दिखाया है। इसमें एक बच्ची टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष देख रही है। भारत में 14 नवंबर 1889 पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था और उनकों प्यार से चाचा नेहरू से बुलाया जाता था। इसके साथ ही उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। 27 मई 1964 को नेहरू का मृत्यू हो गया थी। इसके बाद से ही भारत में नेहरू के जन्मदिन को याद रखने के लिए 14 नवंबर बाल दिवस यानी चिल्ड्रेंस डे के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि बाल दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसे अलग-अलग दिन के हिसाब से मनाया जाता है।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat