यूपी में पांच दिनों में हुए दो बड़े रेल हादसों के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों घायल हो गए थे। …
Read More »राज्य
मूकबधिर छात्र को बस ने रौंदा
देवरिया । देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भाली चौर के समीप पढ़ने के लिए जा रहे एक छात्र को स्कूली बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और स्कूली वाहन को क्षतिग्रस्त …
Read More »अब अध्यापक भर्ती न मेरिट ना साक्षात्कार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुयी कैबिनेट मीटिंग में सरकार द्वारा कई अहम् फैसले लिए गए। इनमे दो नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किये जाने, बिजली चोरी की सूचना देने वाले को सरकार द्वारा इनाम देने, अध्यापक चयन नियमावली में संशोधन करके मेरिट एवं …
Read More »डंपर से टकराई कैफियत एक्सप्रेस, 10 डिब्बे पलटे, 75 घायल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में कैफियत एक्सप्रेस मंगलवार देर रात पटरी से उतर गई है। ये घटना रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर औरेया जिले के अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ है। हादसे की वजह इस ट्रेन का एक डंपर से टकरा जाना है। रेलवे …
Read More »सरकारी नीति बदलने को बैंकिंग बंद , प्रदेश में 4 हजार करोड़ रुपए का कारोबार ठप्प
लखनऊ। मंगलवार को देश भर में बैंकों की डेढ़ लाख शाखाओं में कामकाज ठप्प रहा और 10 लाख अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से बैंक जाकर पैसा जमा कराना, ड्रॉफ्ट बनवाना जैसे काम नहीं हो पाए, लेकिन बैंक प्रबंधन ने एटीएम के लिए पर्याप्त पैसा मुहैया …
Read More »गुजरात बीजपी विधायक ने की डिस्टबर्ड एरिया एक्ट लागु करने की मांग- जाने क्या है पूरा मामला
गुजरात बीजेपी विधायक संगीता पाटिल ने अपने लिम्बयात क्षेत्र में डिस्टर्बड एरिया एक्ट को लागू करने की मांग की है ताकि कोई भी मुस्लिम व्यक्ति हिंदुओं के पड़ोस में घर न खरीद सके। पाटिल द्वारा लिखित में जिला अधिकारी को इस एक्ट को लागू करने की मांग की है। सूत्रों …
Read More »सोमवार को हुई बैठक में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों की सोशल मीडिया पर ली क्लास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा जिनमे से एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल भी था। पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की सोशल मीडिया प्रोग्रेस को लेकर क्लास ली। सभी मुख्यमंत्रियों को पीएम नरेंद्र मोदी …
Read More »देश के दस लाख बैंक कर्मचारी 22 अगस्त 2017 को होंगे हड़ताल पर, निजी बैंक नहीं है शामिल
लखनऊ :अगर आपके पास बैंक के कुछ जरूरी काम हैं, जो आप आज करने की बजाय कल पर टाल रहे हैं तो संभल जाएं, क्योंकि कल यानी मंगलवार को बैंक हड़ताल पर रहेंगे. बैंक कर्मचारी यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन्स (UFBU) ने 22 अगस्त (मंगलवार) को देशव्यापी …
Read More »मायावती को अखिलेश के साथ दिखाने वाले पोस्टर का बीएसपी ने किया खंडन
लखनऊ :बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि कोई भी आधिकारिक ट्विटर एकाउंट नहीं है. इसलिए ट्विटर के माध्यम से जारी किए गए पोस्टर के संबंध में प्रकाशित व प्रसारित होने वाली खबरें गलत व मिथ्या प्रचार हैं. बीएसपी इसका खंडन करती है. दरअसल @BspUp2017 ट्विटर …
Read More »अमित शाह देंगे भाजपा के मुख्यमंत्रियों को लोक सभा चुनाव जितने के टिप्स
नई:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में आज शाम यहां पार्टी शासित मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी जिसमें राज्य सरकारों के कामकाज की समीक्षा करने के साथ साथ उन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों में 350 से अधिक सीटें जीतने की रणनीति पर काम करने के सूत्र बताए जाएंगे ।सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शाम छह बजे भाजपा मुख्यालय में यह बैठक होगी जिसमें भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री तथा जम्मू कश्मीर एवं बिहार सहित पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आने वाले विधानसभा चुनावों और साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष ने चुनींदा केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट की थी और उन्हें भाजपा के वर्ष 2019 के मिशन 350 के लिये विभिन्न राज्यों में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने 2014 के चुनावों में 282 सीटें जीतीं थीं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 334 सीटें मिलीं थीं। अब पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और पार्टी नेताओं से इसके लिए कटिबद्ध हो जाने का आह्वान किया गया है। शाह ने लोकसभा की उन 150 सीटों पर खास मेहनत करने की रणनीति तय की है जहां 2014 में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। बुधवार को केन्द्रीय मंत्रियों की बैठक में इन सीटों को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया गया था और मंत्रियों से कहा गया था कि इन सीटों पर विशेष रूप से ध्यान देकर अगले दो साल मेहनत करनी होगी। भाजपा अध्यक्ष इन दिनों अलग अलग राज्यों में दौरे कर रहे हैं और दीनदयाल पार्टी विस्तार योजना पर खुद ज़मीन पर बूथस्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करके बूथस्तर का संगठन भी मज़बूत करने में जुटे हैं। श्री शाह 2014 के चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव थे जिसकी बदौलत पार्टी को राज्य में 80 में से 73 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके बाद शाह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। मोदी के विश्वस्त शाह ने भाजपा को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिसकी 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शाह की अध्यक्षता में पार्टी का तेजी से विस्तार हुआ है और उसने गोवा, मणिपुर तथा अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बहुमत न होने के बावजूद राजनीतिक गुणाभाग से सत्ता हासिल कर ली ।आज देश के 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहीं 5 अन्य में वह सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।
Read More »
Suryoday Bharat Suryoday Bharat