ब्रेकिंग:

BSNL ने 78 रुपए का प्रीपेड प्लान किया पेश, मिलेगा 2GB डेटा, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा

देश की टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर चल रही है, इसकी वजह से सभी कंपनियां अपने सबसे सस्ते डेटा प्लान्स को लॉन्च कर रही है। साथ ही अपने पुराने डेटा प्लान्स को अपडेट कर रही है। इस कड़ी में BSNL ने STV COMBO78 के नाम से प्लान पेश किया है। वहीं यह प्लान जियो के डेटा प्लान से भी सस्ता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को बहुत फायदा होने वाला है और वहीं दूसरी तरफ एयरटेल और आइडिया ने मिनिमम रिचार्ज प्लान लॉन्च किए है। जानते है इसके बारे में…….
बीएसएनएल ने इस प्लान को 20 सर्कल्स में लॉन्च किया है और इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को फायदा देने की कोशिश कर रही है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की समय सीमा 10 दिनों की है। वहीं कंपनी यूजर्स को कुल 20 जीबी डेटा दे रही है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी दे रही है। साथ ही दिल्ली और मुंबई के सर्कल्स में भी कंपनी कॉल्स की सुविधा दे रही है। बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान जियो के कई डेटा प्लान्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। यह भी माना जा रहा है कि यह प्लान जियो के 198 रुपए के डेटा प्लान को कड़ी टक्कर दे सकता है। जियो के इस प्लान के तहत जियो यूजर्स को 2 जीबी डेटा फ्री दे रही है। इसके साथ ही इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा के साथ 100 एसएमएस फ्री भी मिल रहे है।

Check Also

लखनऊ में देश का पहला ‘राष्ट्रीय औद्योगिक बॉयलर हरितीकरण सम्मेलन’ हुआ आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्यावरण थिंक टैंक iFOREST ने भारत सरकार के वाणिज्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com