ब्रेकिंग:

राहुल गांधी ने एम्स जाकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से की मुलाकात, प्रधानमंत्री मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते 89 वर्षीय सिंह को बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘सिंह की हालत स्थिर है।’

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार शाम एम्स पहुंचे और मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत कर उनकी सेहत को लेकर ताजा जानकारी हासिल की। 
     
इससे पहले, एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की बृहस्पतिवार को कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

 

Check Also

पश्चिम बंगाल में रेलवे के प्रमुख पुल पुनर्निर्माण हेतु ₹ 432 करोड़ की मंजूरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / हावड़ा। भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com