ब्रेकिंग:

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए रणधीर कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिली

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कपूर (74) रविवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से घर लौट आए, जहां उनका 28 अप्रैल से इलाज चल रहा था।

अस्पताल के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, “(रणधीर कपूर) ठीक हैं और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।” उन्हें पहले एक या दो दिन के लिए गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक साल के अंदर अपने दो छोटे भाइयों- ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया। उन्हें “कल आज और कल”, “जवानी दीवानी” और “रामपुर का लक्ष्मण” में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी कुछ हालिया फिल्मों में “हाउसफुल” श्रृंखला शामिल है।

 

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com