ब्रेकिंग:

दिल्ली कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव, राहुल गांधी को तुरंत बनाया जाए पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी में संगठन चुनाव को कुछ महीने और टाले जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस ने एक बार फिर राहुल गांधी को तुरंत पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठा दी है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने प्रस्ताव भी पास किया है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से सोनिया अध्यक्ष पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं। 

इस प्रस्ताव को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा है कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने देश के कई मुद्दों पर सटीक भविष्यवाणी की है। चौधरी ने कहा, ”केवल राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। किसान से लेकर जीएसटी की कमियों तक उनकी सभी भविष्यवाणियां सच हो रही हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व की क्षमता दिखा दी है। इसलिए हमने उन्हें फिर पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है।

हाल ही में कांग्रेस कार्य समिति (सीडल्यूसी) की बैठक में संगठन चुनाव और नए अध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा जोरशोर से उठा था। हालांकि, काफी मंथन और बहस के बाद पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने तक संगठन चुनाव को टाल दिया गया। तब तक के लिए सोनिया गांधी ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, ‘हमने कुछ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को भी CWC की मंजूरी लेनी होगी।’ 

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह बड़ा सवाल बना हुआ कि पार्टी की बागडोर कौन संभाले। बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के सक्रिय अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग उठाई थी। वैसे, कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा धड़ा लंबे समय से इस बात की पैरवी कर रहा है कि राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस के 99.99 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से उनका नेतृत्व करें।

Loading...

Check Also

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने आयोजित किया ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : मध्य प्रदेश अपना दल (एस) इकाई ने एक ऑनलाइन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com