ब्रेकिंग:

कोरोना वैक्सीन वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश यादव : डिप्टी सीएम केशव

अशाेक यादव, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने के मुद्दे पर दिए गए बयान पर प्रदेश सरकार और भाजपा दोनों ने पलटवार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने उनके बयान कि हम भाजपा सरकार का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे पर तीखी टिप्पणी की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान पर माफी मांगने की बात कही है।  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया है कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज को समाप्त करने के लिए भाजपा की वैक्सीन कारगर साबित हुई है। आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे हैं अखिलेश जी। 

प्रदेश अध्यक्ष का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहाह है कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश के वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है।

अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना हमारे देश के चिकित्सकों तथा वैज्ञानिकों का अपमान है। जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘हमें पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को ‘ऑपरेशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com