ब्रेकिंग:

अनलॉक-1 के फेज– 2 में सोमवार से बिना कन्टेंनमेंट वाले सभी जगह पर धार्मिक स्थलों को खोलने की दी गई इजाजत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ रहा है। लॉकडाउन 4.0 में सख्ती बरती। जिसके बाद लॉकडाउन 5.0 में अनलॉक-1 के फेज – 2 में सोमवार से बिना कन्टेंनमेंट वाले सभी जगह पर धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है।

हर जगह पर सरकार ने एहतियाती उपायों के साथ आज से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है।

आज 80 दिन बाद सोमवार से धार्मिक स्थल खोल दिये गए हैं। आज सुबह से ही लखनऊ में सुबह से ही लोग मंदिरों में दर्शन के लिए जाते दिखे। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहुंचे।

वहीं याहियागंज गुरुद्वारा में भक्त प्रार्थना करते हुए दिखे। ऐसा ही कुछ नजारा मनकामेश्वर मंदिर में भी देखने को मिला जहां भक्तों ने पूजा- अर्चना किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार मंदिरों में समूह गायन की अनुमति नहीं है। मूर्तियों और पवित्र पुस्तकों आदि को छूने की अनुमति नहीं है।

वहीं राजधानी में लखनऊ के ईदगाह मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज़ अदा की। इसके अलावा हनुमान सेतु मंदिर में भी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग पहुंचे।

जहां इन धार्मिक स्थल के प्रवेश करने से पहले लोगों की स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराए गए। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।

यहां लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन भी किया। सरकार ने कुछ एहतियाती उपायों के साथ आज से सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है। 

Check Also

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com