
अशाेेेक यादव, लखनऊ।
कोरोना वायरस महामारी से पूरा देश संघर्ष कर रहा है। ऐसे में परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए नया कदम उठाया है। बसो में ‘ऑटोमैटिक सेनेटाइजर डिवाइस स्प्रे’ लगाई गई है।
ये डिवाइस स्प्रे मशीन बसों में इंट्री गेट पर लगाई गई है।
जो बसों में यात्रियों के इंट्री करते ही पूरे शरीर को चंद सेकेंड में सैनिटाइज कर देगी।
बस के इंट्री गेट पर लगी ये छोटी सी डिवाइस कितनी कारगार है और कैसे काम करती है आप खुद देखिए।
जैसे ही कोई यात्री और कर्मचारी इस बस में कदम रखता है।
खुद ब खुद ये डिवाइस काम करना शुरू कर देती है। सबसे पहले आपके हाथों को सेनेटाइज करती है।
उसके बाद पूरे शरीर को सेनेटाइज करना शुरू कर देती है।
ये डिवाइस सीधे बस की बैटरी से कनेक्ट की गई ताकि बस का इंजन बंद होने की स्थिति में भी काम करती रहे।
इसके साथ ही इंट्री गेट के ऊपरी हिस्से में 40 लीटर की टँकी लगाई गई है जिसमे सैनिटाइजर रहता है।
खुद आर एम पल्लव बोस ने इसका ट्रायल लिया।
परिवहन निगम के एमडी राज शेखर ने इस डिवाइस की खासियत को देखते हुए इसे बसों में लगाने का प्रस्ताव रखा था।
जिसके बाद ट्रायल के तौर पर कैसरबाग बस डिपो से इसकी शुरुवात की गई है।
पूरी तरह कारगार होने के बाद इसे अन्य बसों में भी लगाया जायेगा।
प्रदेश में बड़ी संख्या है ऐसे लोगों की जो बसों में रोजाना यात्रा करते है।
ऐसे में यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
जिसे लेकर अब परिवहन निगम ने इस डिवाइस का सहारा लिया है।
अब ये डिवाइस कितनी कारगार साबित होती है, ये देखना होगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat