Breaking News

केजीएमयू में लोगों का सामान चोरी करने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

लखनऊ।
केजीएमयू में अपने परिजनों का इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों का सामान चोरी करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। केजीएमयू चौकी पुलिस ने सोमवार को शातिर लूटेरे रोहित शर्मा और विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। केजीएमयू में  काफी दिनों से ये युवक चोरी कर रहे थे।
दोनों चोरों ने बताया कि वह केजीएमयू में ठहरे तीमारदारों को अपना निशाना बनाते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक युवक से 41 हजार रुपए लूट थे। जबकि दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर 20 हजार रुपए उड़ाए थे।
दोनों चोरों को चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों के पास से लूटी गयी नकदी और एक पल्सर बाइक बरामद की है।

 

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश में हमारा इंडिया गठबंधन 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है : राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

लिख के ले लो.. नरेंद्र मोदी 4 जून 2024 को प्रधानमंत्री नही रहेगें , जनता ...