ब्रेकिंग:

दुबईः अपार्टमेंट की इमारत में गैस पाइप विस्फोट, भारतीय प्रवासी की मौत

दुबई : दुबई में एक अपार्टमेंट की इमारत में हुए गैस पाइप विस्फोट के बाद 47 वर्षीय भारतीय प्रवासी की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार को मनखूल स्थित अल घुरैर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के छठवें माले पर विस्फोट उस वक्त हुआ, जब एक मैकेनिक गैस लीक को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। रसोई गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है, सभी घायल एशियाई नागरिकों को राशिद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक की पत्नी ने कहा कि विस्फोट हमारे घर के पास ही हुआ था।  इसका प्रभाव हमारे अपार्टमेंट पर भी हुआ, छत गिर गई, चारों तरफ मलबा फैल गया। विस्फोट के वक्त मैं अपनी छोटी बेटी के साथ बैठी थी और मेरे पति बड़ी बेटी को ट्यूशन कक्षा से वापस लेकर आ रहे थे। उन पर एक बड़ा दरवाजा गिर गया। बेटी के पैर भी चोट आई है। मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला परिवार शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाना चाहता है।दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट कहा कि हम पीड़ित परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम परिवार के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं और आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम हर तरह से मदद करेंगे।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com