कुशीनगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुशीनगर में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्येंदु मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया है कि, दिग्विजय सिंह ने 17 सितंबर को एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि आरएसएस व हिंदू संगठनों के लोग आईएसआई आतंकी संगठन से पैसा लेते हैं व मुसलमानों से ज्यादा आंतकवादी घटनाओं में संलिप्त हैं।
देश भर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों को आंतकी गतिविधियों का केंद्र बताया था। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि, पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 295ए, 298, 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनपर सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप है। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के बेटे दिव्येंदु मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया है कि, दिग्विजय सिंह ने 17 सितंबर को एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि लोग भगवा वस्त्र पहन कर मंदिरों में बलात्कार कर रहे हैं।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat