ब्रेकिंग:

बाइकों की भिड़ंत में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की मौत, दो गंभीर

फर्रुखाबाद/राजेपुर। रफ्तार ने प्रिंटिग प्रेस संचालक की जान ले ली। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि घायलों की हालत भी चिंता जनक बनी हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी 36 वर्षीय अभिषेक राठौर पुत्र कौशलेन्द्र सिंह की राजेपुर कस्बा में प्रिंटिंग की दुकान है। उसकी पत्नी रेनू उजरामऊ अपने मायके में ही शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है। सोमवार सुबह थाना राजेपुर क्षेत्र ग्राम चित्रकूट के निकट बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सामने से आ रही बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची। दरोगा उदयराज सिंह ने तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा डॉ० प्रदीप कुमार ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों अज्ञात बाइक सवारों की अभी शिनाख्त नही हो सकी। मृतक की माँ सरला देवी व पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अभिषेक की बाइको से भिड़ंत में सिर में गंभीर चोट आयी जिससे उसकी मौत हो गयी। वही दूसरी बाइक पर सवार दोनों अज्ञात युवकों के भी सिर में ही गंभीर चोट आयी। चिकित्सकों का कहना है यदि यह लोग हेलमेट लगाये होते तो शायद जान बच जाती। फिलहाल अभिषेक की मौत पर अफसोस हर किसी को है। अभिषेक की तीन बेटी है। और वह तीन बहनों में अकेला ही भाई था।

Check Also

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे एवं लिंक एक्सप्रेसवे का अक्टूबर 2026 तक कराया जाए शिलान्यास : नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com