ब्रेकिंग:

न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमने निकलीं प्रियंका, क्रॉप टॉप में यूं फ्लॉन्ट की बेली रिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना चुकी हैं। प्रियंका की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड हर बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में प्रियंका को न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वह स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस दौरान देसी गर्ल क्रॉप टॉप, डेनिम बॉटम और प्लेड कोर्ट पहने हुए कूल और स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। इस दौरान प्रियंका ने क्रॉप टॉप में बेली रिंग फ्लॉन्ट की, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे। 36 की उम्र में प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। बता दें कि प्रियंका अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो अपनी हर आउटफिट को बखूबी के साथ कैरी करती हैं, जिसमें वह स्टाइलिश दिखती हैं। वो अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो एक से बढ़ कर एक सेक्सी ड्रेसेज को बहुत बेहतरीन तरीके से कैरी करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका और जोनस ब्रदर्स के गाने बामत ने काफी सुर्खियां बटोरी। गाने में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब प्रियंका बॉलीवुड कमबैक के लिए भी तैयार हैं। वह सोनाली बोस की द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। प्रियंका ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम अक्सर फैंस के साथ इस फिल्म के जुड़ी जानकारी और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com