ब्रेकिंग:

सुशांत-रणवीर के बाद अब वरुण धवन संग रोमांस करेंगी सारा, हाथ लगी ये बड़ी फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने रेमो डिसूजा की डांस फिल्म एबीसीडी 3 को छोड़ दिया है। अब मेकर्स फिल्म के लिए नई एक्ट्रस की तलाश कर रहे है। मेकर्स ने जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया। मगर अब खबरें हैं कि सारा अली खान इस फिल्म में नजर आ सकती है। बता दें कि सबसे बड़ी डांस फिल्म में कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 22 जनवरी से अमृतसर में शुरू होगा। इसके बाद पूरी टीम शूटिंग के लिए लंदन जाएगी। फिल्म को 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। कैटरीना कैफ इन दिनों भारत की शूटिंग में बिजी हैं।

व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्हें फिल्म को छोड़ना पड़ा। कैटरीना के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, एक्ट्रेस को भारत के व्यस्त शेड्यूल के कारण रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म से बाहर होना पड़ा। कैटरीना हमेशा प्रोफेशनल रही हैं। उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया, क्योंकि उनकी डेट्स भारत से क्लैश कर रही थीं। फिलहाल वो भारत की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि सबसे बड़ी डांस फिल्म में कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 22 जनवरी से अमृतसर में शुरू होगा। इसके बाद पूरी टीम शूटिंग के लिए लंदन जाएगी।

Check Also

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में रजत वर्मा का नया लुक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी दिलचस्प …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com