ब्रेकिंग:

सामने आया मणिकर्णिका का शानदार पोस्टर, राजसिंहासन पर बेटे संग दिखीं रानी लक्ष्मीबाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणावत की फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर आज 2 बजे रिलीज होने वाला है। ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का एक शानदान पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में रानी लक्ष्मीबाई बनीं कंगना अपने बेटे को गोद में लिए बैठी हैं। साथ ही पोस्टर पर ट्रेलर रिलीज का समय लिखा है। कंगना इसमें रानी लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। कंगना की यह फिल्म 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि मणिकर्णिका ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया के साथ टकराएगी।  बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे डेब्यू कर रही है। इसमें अंकिता झलकारी बाई का किरदार निभा रही है।

फिल्म को बनाने में करीब 2 साल लगे हैं और इस पर काफी पैसा खर्च किया गया है। ये कंगना की बिग बजट फिल्मों में से एक होगी। फिल्म काफी विवादों में भी आई। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक सीखी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में 150 साल पुराने हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे डेब्यू कर रही है। इसमें अंकिता झलकारी बाई का किरदार निभा रही है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com