ब्रेकिंग:

बर्फबारी ने रोकी तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग की रफ्तार, फंसे रहे तीन हजार वाहन

जम्मू : कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। हिमपात के कारण घाटी को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री वाहनों समेत करीब तीन हजार वाहन गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी फंसे रहे। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीर-की-गली में ताजा हिमपात के कारण दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड को आज लगातार चौथे दिन भी बंद रखा गया। सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण फिसलन काफी बढ़ गई, इसलिए सड़क को बंद कर दिया गया। यातायात अधिकारी ने बताया कि हिमपात और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को कल दोपहर बाद से ही वाहनों के लिए बंद रखा गया है। जवाहर टनल के दोनों ओर अभी भी बर्फबारी हो रही है।

काजीगुंड, शैतान नल्लाह और बनीहाल में रातभर बर्फबारी हुई जबकि रामबान और रामसू में बारिश हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुछ वाहन सडक से फिसल गए जिसके कारण कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख करने वाले सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी आधुनिक मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाने के काम में जुट गए हैं। इस दौरान 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग ताजा हिमपात के कारण गुरुवार को लगातार चैथे दिन भी बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यहां को बताया कि जोजिला दर्रे के दोनों तरफ ट्रक और तेल टैंकरों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। ताजा बर्फबारी के कारण सड़क मार्गों पर फिसलन की वजह से राजमार्ग को एहतियातन बंद रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर विशेषकर गंादरबल जिले के सोनमर्ग और जोजिला एवं मीनमार्ग के बीच बर्फ जमा होने के कारण फिसलन बहुत बढ़ गयी है, ऐसे में राजमार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला जा सकता। हिमस्खलन का भी खतरा है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में राजमार्ग पर यातायात संचालन के लिए तैनात सभी कर्मियों को हटा लिया गया है और स्थानीय पुलिस और बीकन परियोजना के अधिकारी राजमार्ग पर यातायात को संचालित कर रहे हैं। गर्मी के पहले राजमार्ग को खोले जाने की कम उम्मीद है। उधर, कश्मीर में गुरुवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। इस वजह से मौसम विभाग ने मौसम में सुधार की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमें आज (गुरुवार) दोपहर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।।बीते 24 घंटों में राज्य में बारिश और बर्फबारी हुई है। अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा।

Check Also

उत्सव एवं उड़ान महोत्सव का आयोजन : मकर संक्रांति पर बच्चों के लिए उल्लासपूर्ण कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय रेल परिवहन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com