ब्रेकिंग:

हनीमून से वापिस लौटे निकयंका, एयरपोर्ट पर दिखी जोनस की जबरदस्त बॉन्डिंग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को शादी के बंधन में बंधे 10 दिन बीत चुके हैं। बीते दिनों ये क्यूट कपल हनीमून के लिए ओमान गया हुआ था, वहीं अब दोनों मुंबई वापिस लौट आए हैं। हाल ही में प्रियंका और निक एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। हमेशा की तरह निक पत्नी प्रियंका का हाथ थामें बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे। प्रियंका इन दौरान पिंक कलर के ऑफ शोल्डर के साथ ब्लैक पैंट पहने बेहद कूल अंदाज में नजर आईं। आउटफिट के साथ शेड्स उनके लुक को कम्पलीट करते दिखे। वहीं निक ब्राउन कलर की स्वैट शर्ट के साथ पैंट पहने कूल अंदाज में दिखे।
दोनों हाथों में हाथ डाले हुए मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। इस क्यूट कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

Loading...

Check Also

क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन में खुशी भारद्वाज एस्परगर की अहम भूमिका में आएंगी नजर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : अप्लॉज एंटरटेनमेंट और डिज्नी+ हॉटस्टार के क्रिमिनल जस्टिस के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com