लखनऊ : राजधानी लखनऊ के होटल सहारा ग्रुप के रेसेप्निस्ट कृष्णकांत को गोली मारी गई। घटना की जांच में जुटे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मात्र 10 घंटों के भीतर ही बड़ी कार्रवाई कर दिखाई है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। विभूतिखंड स्थित होटल सहारा ग्रैंड में कहासुनी के दौरान होटल रेसेप्निस्ट को गोली मारी गई। रेसेप्निस्ट कृष्णकांत प्रतापगढ़ का रहने वाला था। होटल में आए दो बदमाशों से कहासुनी हो गई जिस वजह से बदमाशों ने कृष्णकांत को गोली मार दी। होटल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही कृष्णकांत की मौत हो गई। इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें एक युवक का चेहरा ढका है और दूसरे का खुला है। घटना की जानकारी कृष्णकांत के परिवार को दे दी गई है। रेसेप्निस्ट कृष्णकांत प्रतापगढ़ का रहने वाला था। होटल में आए दो बदमाशों से कहासुनी हो गई जिस वजह से बदमाशों ने कृष्णकांत को गोली मार दी। होटल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान ही कृष्णकांत की मौत हो गई। इससे पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें एक युवक का चेहरा ढका है और दूसरे का खुला है। घटना की जानकारी कृष्णकांत के परिवार को दे दी गई है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat