नई दिल्लीः दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सिग्नेचर ब्रिज पर सुबह डिवाइडर से टकराने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे कि तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, पुल से नीचे गिरे 2 युवक, मौके पर हुई मौत बाइक डिवाइडर से इतनी तेजी से टकराई कि दोनों युवक ब्रिज से नीचे जा गिरे और गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि 4 नवंबर को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था। इस पुल को सबसे ऊंचा सेल्फी प्वाइंट बताया जा रहा है। जिस दिन से आम लोगों के लिए यह पुल खुला है लोगों का सेल्फी लेने का सिलसिला जारी है। हाल ही में किन्नरों ने सिग्नेचर ब्रिज पर निर्वस्त्र होकर काफी हंगामा किया था।
Check Also
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर-विरासती योजना के लिए आसान उत्पाद
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक आसान और …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat