Breaking News

सनातन हिन्दू महासभा ने रथ यात्रा निकाल, गर्मजोशी से मनाया हिन्दू नव वर्ष

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सनातन हिंदू महासभा द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर गोमती नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, मनोज जी सह प्रांत प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) व अतिथि के रुप में प्रियंका मौर्या (भाजपा नेत्री) योगेश शुक्ला (विधायक) मौजूद रहे ! सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला ने पुष्पगुच्छ देकर किया | सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत रथ शोभा यात्रा का भी आयोजन हुआ जो कि काफी मनमोहक रहा | रथयात्रा में जय श्री राम व हर हर महादेव के नारों से कार्यकर्ताओ में जोश आ गया | रथयात्रा जीवन प्लाजा से शुरू होकर गोमती नगर विस्तार, जनेश्वर मिश्रा पार्क, दयाल चौराहा, सीएमएस चौराहा, पत्रकारपुरम चौराहा होते हुए वापस हुसडिया चौराहा जीवन प्लाजा पर समापन हुआ | कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला, निशांत ओझा, सुमित सोनकर, धनंजय शुक्ला, शशांक श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल, अमन त्रिपाठी, हिमांशु दुबे, हर्षित सिंह आकाश सिंह, सुलभ सिंह रावत, सूरज, करण व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Loading...

Check Also

20 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान में आप शिक्षकों की अत्यंत आवश्यकता है : पाठक

अम्बुज विराग : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ व प्राइवेट शिक्षक संघ की संयुक्त जनसभा ...