ब्रेकिंग:

सोने की और बढ़ी चमक, 133 रुपये की आई तेजी, चांदी 273 रुपये मजबूत

नई दिल्ली। रुपये के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जिसका कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना और विदेशी निवेशकों की पूंजी बाजार से सतत धन निकासी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 21.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज- कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने का हाजिर भाव 0.15 प्रतिशत नीचे चल रहा था।’’

Check Also

मौनी अमावस्या : उत्तर रेलवे ने प्रयाग और अयोध्या स्टेशन से तीर्थयात्रियों हेतु 17 मेला स्पेशल रेलगाड़ियां चलाईं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज / अयोध्या : मौनी अमावस्या के अवसर पर, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com