ब्रेकिंग:

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2788 और निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। बता दें सुबह से ही भारतीय शेयर बाजार वैसे ही भारी गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन दोपहर बार बाजार में फिर से और ज्यादा भंयकर गिरावट आ गई है। आज का कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 2788 अंकों की गिरावट के साथ 54,445 तो निफ्टी 842 अंकों की गिरावट के साथ 16,218 अंकों पर बंद हुआ है।

23 मार्च 2020 के बाद बाजार में प्वाइंट्स के मामले में ये सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना महामारी के पहले लहर के दस्तक देने के चलते और लॉकडाउन लगने के डर के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। यानि भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में प्वाइंट्स के लिहाज से गुरुवार की गिरावट सबसे बड़ी गिरावट है।

Loading...

Check Also

स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन एवं अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए, प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया स्थापित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : रेलवे द्वारा दीपावली, छठ पूजा और त्यौहारों को ध्यान …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com