ब्रेकिंग:

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी को भाजपा ने पैदल कर दिया

अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। उनके साथ उनके गठबंधन के साथी आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी चुनावी जनसभा में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर दोनों दलों के पमुख नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी को भाजपा ने पैदल कर दिया। किसने नहीं देखा कि दिल्ली वाले चार पहिया गाड़ी में जा रहे थे, और इन्हें पैदल चलाया गया। इस बार बाबा मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। हम दो नौजवान वो हैं, जिन्हें विरासत में किसानों की लड़ाई मिली है। उन्हें दुख इस बात का है कि हम दोनों मिलकर उनका सूपड़ा साफ कर रहे हैं।

अखिलेश ने एक बार फिर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, बीजेपी के पास कोई मॉडल नहीं है। वो सिर्फ समाजवादी पार्टी के मॉडल पर ही वाहवाही लूट रहे हैं। इसके साथ सपा प्रमुख ने कहा कि इस बार बुल और बुल्डोजर का उत्तर प्रदेश में कोई पता नहीं लगेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि, बुलंदशहर की घटना पूरे उत्तर प्रदेश को चिंतित कर रही है। भाजपा बार-बार कह रही कानून व्यवस्था सब से आगे है, आप के जिले में जो घटना हुई वो हाथरस की याद दिला रही है। बुलन्दशहर के अपराधी अभी भी घूम रहे हैं।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com