
अशाेक यादव, लखनऊ। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना के मामले सबसे तेजी से भारत में ही बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 821 नए मरीज मिले।
बुधवार को 1181 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 लाख 12 हजार 585 हो गई है। बुधवार को 1181 लोगों की मौत हुई। इसके बाद मरने वालों की संख्या 98,665 हो गई है।
वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,61,058 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1 करोड़ 98 हजार 896 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी देश का पहला राज्य है जिसने 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार किया है।
राज्य में बुधवार को 4,226 नए मरीज मिले और 5,434 रिकवर हुए। ICMR के मुताबिक, 29 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 41 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग मंगलवार को की गई।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात करें तो 24 घंटे में 80,419 लोग रिकवर हुए। अब तक कोरोना से कुल 52 लाख 65 हजार 142 लोग ठीक हो चुके हैं। राहत की बात है कि यह लगातार दसवां दिन था। जब देश में 90 हजार से कम केस आए।
इससे पहले 19 सितंबर को 92574 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान दो ही बार ऐसा हुआ है। जब नए केस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही हो।
मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.57% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है। देश में कोरोना से डेथ रेट 1.57% तो रिकवरी रेट बढ़कर 83.4% हो गया है।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					