
अशाेक यादव, लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से इसे अब तक का सबसे बुरा दौर करार दिया है।
उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते पिछले कई महीनों से अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले कई महीनों में या कह लीजिये कई दिनों में उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं।
जो कि चिंता का बहुत बड़ा विषय है। साथ ही साथ प्रदेश की विभिन्न सरकारी सेवाओं में बेरोजगारी और वेतन की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि 181 महिला हेल्पलाइन की कर्मचारियों को वेतन ना मिलने से वह बेहद परेशान है।
जिसके चलते कुछ महिलाएं आत्महत्या पर मजबूर हो रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने पहुंची थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी निशाना साधते हुए रविवार को ट्वीट किया है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat