ब्रेकिंग:

16 साल बाद बंद होने जा रही है Google की ये खास सर्विस, 30 सितंबर तक सुरक्षित कर लें अपना डेटा

Google यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दरअसल Google अब 16 साल बाद अपनी एक सर्विस को बंद करने जा रहा है। टेक कंपनी ने अपनी Google Bookmark सर्विस को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में Google Chrome पर मिलने वाली ये सर्विस 30 सितंबर 2021 से पूरी तरह बंद हो जाएगी।

यही वजह है कि अब गूगल क्रोम के यूजर्स को Bookmark के तौर पर सुरक्षित किया गया डेटा दूसरी जगह सेव करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो 30 सितंबर के बाद Google का Bookmark डेटा डिलीट हो जाएगा। Google ने ऐलान किया है कि 30 सितंबर के बाद Google Bookmarks पेज का सपोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

9to5Google की रिपोर्ट के मानें तो Google की तरफ से Google Bookmarks सर्विस को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये सर्विस ज्यादा पॉप्युलर नहीं हो सकी है। Bookmarks सर्विस के बंद होने से Google की अन्य सर्विस जैसे Google Maps प्रभावित होगी।

Google Maps यूजर्स की सेव लोकेशन भी Google Bookmarks सर्विस के बंद होने से डिलीट हो जाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ऐप का डेटा एक ही जगह सेव होता था। Google Maps की लोकेशन के सेव रहने से यूजर्स को लोकेशन सर्च करने में आसानी होती थी। 

Loading...

Check Also

BBAU के शोधकर्ताओं को मिला ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर भारतीय पेटेंट

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com