
अशाेेेक यादव, लखनऊ। सरकार की ओर से आर्थिक संकट के नाम पर कर्मचारियों के महंगाई भत्तें बढ़ोतरी पर रोक लगाने पर प्रदेश के सभी बड़े कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। सभी ने मुख्यमंत्री से अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।
वहीं फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों ने भत्तों में कटौती करने के विरोध में आज मजदूर दिवस के अवसर पर दोपहर में मुख्यालय पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया।
गोमती नगर स्थित वन विभाग के आवासीय कॉलोनी में फेडरेशन के महासचिव आशीष पांडेय, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम मोहन सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट मिनिस्ट्री एसोसिएशन के वरिष्ठ मंत्री रामदेव यादव, संगठन मंत्री अरविंद यादव, कार्यकारिणी सदस्य की वाहन चालक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद शुक्ला के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध करते हुए भत्तों की कटौती की निंदा की ।महासचिव ने बताया, कि केंद्र सरकार द्वारा डीए फ्रीज करने के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भत्तों में कटौती कर रही है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
देश भर में आज इंटरनेशल लेबर-डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओ ने सभी मजदूरों को शुमकामनाएं दी है। वहीं सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के भत्ते में कटौती को लेकर सभी कर्मचारी पूरी तरह से लामबंद नजर आए, और आज सभी राज्यकर्मचारी अपने मुख्यालयों पर दोपहर में मोमबत्ती जलाकर भत्ते की कटौती का विरोध किया है।
आपको बता दें, कि कोरोना महामारी के बीच तमाम राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना महामारी से निपटने के लिए करोड़ों रुपए भी दान किए हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्ते में कटौती करना बिल्कुल जायज नही है। हम इसका पूरी तरह से विरोध करते है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat