ब्रेकिंग:

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। संसद के मानसून सत्र के पहले जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए रेल राज्य मंत्री सुरेश चेन्नाबासप्पा अंगड़ी का बुधवार रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं। उन्हें 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनका एम्स में उपचार चल रहा था।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने रात करीब 8 बजे अंतिम श्वास ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल राज्य मंत्री सुरेश चेन्नाबासप्पा अंगड़ी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के सम्मान में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है

Loading...

Check Also

हमारे प्रधानमंत्री टैरिफ के बारे में सुनना नहीं चाहते, वो केवल ‘तारीफ’ सुनना चाहते हैं : जयराम रमेश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com