लखनऊ। राजधानी में बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है। जहां एक तरफ इस बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी रिमझिम बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई है। ताजा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के बनारसी टोले का है, जहां तड़के सुबह 15 फिट लंबी मकान की छत गिर गई है। जानकारी के मुताबिक छत गिरने से कमरे में सो रहे बुजुर्ग नबी अहमद (75) समेत एक किशोर रिज्जु (16) मलबे में दब गए। वहीं इस घटना से पड़ोसियों में हड़कंप में मच गया। जिसके बाद घंटो की कड़ी मशक्कत करके पड़ोसियों ने मलबे में दबे घायल बुजुर्ग और किशोर को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
वहीं इस घटना के बाद मौके पर कोई भी अधिकारी या पुलिस नहीं पहुंची, जिससे पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बता दें कि इस घटना के बाद पीड़ितो के पास कई समाज सेवी संस्था मदद के लिए पहुंची। वहीं दूसरी रिमझिम बारिश की वजह से एक मकान की छत गिर गई है। ताजा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के बनारसी टोले का है, जहां तड़के सुबह 15 फिट लंबी मकान की छत गिर गई है। जानकारी के मुताबिक छत गिरने से कमरे में सो रहे बुजुर्ग नबी अहमद (75) समेत एक किशोर रिज्जु (16) मलबे में दब गए। वहीं इस घटना से पड़ोसियों में हड़कंप में मच गया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat