राजस्थान: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। राजस्थान के दौसा से भाजपा के सांसद हरीश मीणा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। ऐन राजस्थान चुनाव से पहले हरीश मीणा का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। वहीं कांग्रेस के लिए यह फायदे की बात हो सकती है। राजस्थान में 200 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत मौजूद थे। अशोक गहलोत ने इस मौके पर कहा कि मै और सचिन दोनों मिलकर राजस्थान का चुनाव लड़ेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: चुनाव से पहले बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, सांसद हरीश ने बीजेपी का दामन छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat