
अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता अमित शाह ने शामली जिले के कैराना विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार की शुरुआत की और इस दौरान उन्होंने खुद भाजपा के पर्चे लोगों को बांटे साथ ही वो पार्टी नेताओं के साथ लोगों के घर-घर पहुंच जाकर वोट मांग रहे हैं।
वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज ही अलीगढ़ में डोर टू डोर कैम्पेन कर भाजपा के लिए वोट मांगने थे, लेकिन उनका आज का प्रचार कार्यक्रम रद्द हो गया है। दरअसल कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने रैलियों-रोड शो और किसी भी तरह की जनसभाओं पर रोक लगाई हुई है। हालांकि आयोग ने पांच लोगों को घर घर प्रचार करने की अनुमति दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैराना विधानसभा सीट भाजपा के लिए बहुत अहम सीट है। यहां से बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पहले भाजपा का गढ़ हुआ करता था और पश्चीमी यूपी के भाजपा के दिग्गज नेता रहे बाबू हुकुम सिंह का यह गढ़ था कभी। बता दें कि आज अमित शाह ने कैराना के टीचर्स कॉलोनी से अपने डोर टू डोर कैम्पेन को शुरू किया है। दरअसल कैराना कथित पलायन की खबरों को लेकर चर्चा में रहा है. इस बार भी इस सीट का काफी महत्व माना जा रहा है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat