आगरा: अभी तक लू के थपेड़े ही परेशान कर रहे थे, लेकिन आगरा में 43 डिग्री तापमान के साथ आर्द्रता का स्तर भी बढ़ गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ा तो उमस 53 प्रतिशत पर पहुंच गई। उमस ज्यादा होने से सुबह से लेकर रात तक लोग पसीने से नहाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार शाम तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी आ सकती है। विगत दिनों आगरा प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा। झांसी पहले नंबर पर और बांदा दूसरा गर्म शहर रहा। सोमवार के मुकाबले ताजनगरी में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे रहा।
फिर भी सामान्य से यह दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आज और कल शाम तक धूल भरी तेज आंधी आ सकती है। शाम को बादलों की लुकाछिपी के आसार हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में कुछ राहत के आसार बन रहे हैं। उमस ज्यादा होने से सुबह से लेकर रात तक लोग पसीने से नहाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार शाम तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी आ सकती है। विगत दिनों आगरा प्रदेश के गर्म शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा। झांसी पहले नंबर पर और बांदा दूसरा गर्म शहर रहा।
मौसम विभाग ने जताया आसार, धूल भरी आंधी का होगा प्रहार
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat