
मुंबई। मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। बीएमसी के मुताबिक, मृतक महिला 63 साल की थी और वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी थी। खास बात यह है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। हालांकि, जानकारी मिली है कि महिला के फेफड़ों में संक्रमण था। वह कोरोना से संक्रमित होने के पहले से बीमार थी।
जानकारी के अनुसार महिला 21 जुलाई को संक्रमित हुई थी और 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बीएमसी को हाल ही में महिला की जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट मिली है, जिसमें महिला को डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। सबसे चिंता की बात ये है कि महिला के परिवार के 6 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से दो में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों की हालत ठीक है। जबकि परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat