मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर मतदान जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में सपरिवार वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। इस बार हम 200 सीटों को जीतेंगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता इसे असलियत में बदलने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने जताया विश्वास और कहा- हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि एक बार फिर सरकार बनाएगी भाजपा बता दें कि 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं। वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : शिवराज सिंह चौहान ने जताया विश्वास और कहा- हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि एक बार फिर सरकार बनाएगी भाजपा
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat