ब्रेकिंग:

मध्यप्रदेश: डीएसपी को घर में घुसकर युवक ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत…

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने घर में घुसकर डीएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे। किसी पुरानी बात को लेकर उनका आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह से विवाद हुआ था। बताया गया है कि हिमांशु उनकी बेटी का फेसबुक फ्रेंड भी है। भोपाल पुलिस ने उसे देर रात विदिशा से गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी अहिरवार की पिछले महीने ही बाइपास सर्जरी हुई थी।

जिस कारण वे अवकाश पर चल रहे थे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हिमांशु सिंह उनके घर पहुंचा था। हिमांशु का उनके घर आना-जाना था। हिमांशु और अहिरवार बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच विवाद होने लगा। संतोष ने बताया कि अनीता मंडला से अपने पति के साथ पिता को देखने भोपाल आई है। हिमांशु के साथ पिता का क्या विवाद हुआ, कुछ कहा नहीं जा सकता। हिमांशु की मां अर्चना सिंह पुलिस में हवलदार हैं। वे नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहती हैं।

हिमांशु के तेज आवाज में बात करने पर अहिरवार की बेटी डॉ. अनीता चौधरी ने उसे टोका और जाने के लिए कहा। इसके बाद हिमांशु बाहर गया और तुरंत लौटकर अहिरवार के पेट पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर पर अहिरवार के अलावा उनकी बेटी और. अनीता और बहू राखी मौजूद थीं। अहिरवार को गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। राखी ने अपने पति संतोष चौधरी को फोन कर बुलाया। परिजन उन्हें नर्मदा अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अहिरवार भोपाल के कई थानों में एसआई व थाना प्रभारी रहे हैं।

Loading...

Check Also

केन्द्र, राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत सरकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com