ब्रेकिंग:

ब्रिटेन में कृपाण रखने पर सिख व्यक्ति गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़का मामला

लंदन: ब्रिटेन में कृपाण रखने के कारण एक सिख व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि वहां सिखों को कानूनी तौर पर कृपाण रखने का अधिकार प्राप्त है। मीडिया की एक खबर के अनुसार मामला बर्मिंघम में बुल स्ट्रीट पर शुक्रवार को हुआ, जो सोशल मीडिया के कई मंचों पर वायरल हो गया।‘मेट्रो की खबर के अनुसार व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी से कहा, ‘‘ मैं एक सिख हूं। मैं चाहूं तो इसे (कृपाण) अपने पास रख सकता हूं। लेकिन अधिकारी ने व्यक्ति पर आक्रामक होने का आरोप लगाते हुए अन्य अधिकारियों को वहां बुला लिया।

ब्रिटिश-पंजाबी फेसबुक ग्रुप पर घटना की जानकारी पोस्ट किये जाने के बाद ‘ब्रिटिश सिख काउंसिल ने इस घटना की निंदा की। समूह ने कहा, ‘‘ अगर वह सिख था तो कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। खबर के अनुसार कानून की जानकारी नहीं होने को लेकर पुलिस की भी निंदा की जा रही है। वहीं, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ बर्मिंघम में सोमवार पांच अगस्त को शाम साढ़े छह बजे से कुछ समय पहले गश्त लगा रही पुलिस ने अक्रामक तौर पर पेश आ रहे एक व्यक्ति से बात की। उस सही तरीके से पेश आने को कहा गया और इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com