ब्रेकिंग:

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का रविवार को मुंबई में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

अशाेेेक यादव, लखनऊ। बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आयी है। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का रविवार को मुंबई में निधन हो गया है।

उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है।

दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद- वाजिद के नाम से जानी जाती है। वाजिद के निधन की वजह उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमित भी थे।

जानकारी के अनुसार वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 42 वर्षीय वाजिद खान को मुंबई के चेंबुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।  वहीं कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे।

रविवार शाम हालत बिगड़ पर डॉक्टर ने तमाम कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।  किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया दुखद समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी।

हमेशा मुस्कुराते रहते थे। बहुत जल्द चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। व

हीं गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट किया कि ये चौंकाने वाली खबर है!अविश्वसनीय! वाजिद खान चले गए……क्या हो रहा है! दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं।

गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया- वाजिद खान जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने आस-पास खुशी बिखेरते देखा है। संगीत उद्योग को भारी नुकसान हुआ है।

संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट में लिखा, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे। वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए। यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है।

मैं हैरान और टूट गया हूं।’ बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के लिए संगीत तैयार करती रही है। वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर सलमान के लिए कई गीतों का निर्देशन किया। इसमें दबंग के फेमस गाने शामिल हैं।

साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक के बाद एक कई फिल्मों में संगीत दिए।

जिसमें चोरी चोरी, हेलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, दबंग फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने सोनू निगम की एल्बम दीवाना के लिए संगीत दिया।

जिसमें दीवाना तेरा, अब मुझसे रात दिन और इस कदर प्यार है जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और हटा सावन की घटा, चुपके से कोई और  हैलो ब्रदर जैसे गानों में संगीत दिया है।

Loading...

Check Also

इंडो-यूके का पहला को-प्रोडक्शन देवी चौधुरानी, दुर्गा पूजा 2025 पर भव्य रिलीज के लिए तैयार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : भारतीय सिनेमा के लिए एक निर्णायक क्षण में, राष्ट्रीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com