ब्रेकिंग:

बिना मेकअप ऐसी दिखीं 44 की करिश्मा, गोरे-गोरे मुखड़े पर लगाया काला चश्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को हाल ही में बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बिना मेकअप लुक में नजर आईं। सामने आईं तस्वीरों में करिश्मा काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपनी ऐज 44 के मुताबिक करिश्मा काफी फिट और ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। उन्होंने पर्पल कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक लोअर कैरी किया था। कैजुअल लुक के साथ उन्होंने गोरे-गोरे मुखड़े पर काला चश्मा भी लगाया था जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा था। उन्होंने हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए। 13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दी थी।करिश्मा 13 साल की बेटी समाइरा और 8 साल के बेटे कियान की मां हैं। संजय कपूर से तलाक होने के बाद वे अकेले ही बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही हैं।करिश्मा फिलहाल लीडिंग फार्मास्यूटिकल कंपनी के संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ समय अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट होते थ। हालांकि शादी की खबरों के बाद संदीप और करिश्मा को एक साथ नहीं देखा गया। बता दें कि करिश्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उनको बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स, पर स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं उनको गर्ल गैंग के साथ नाइट पार्टियों में भी एंजॉय करते देखा जाता है। अक्सर करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के साथ करिश्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com