ब्रेकिंग:

बनारस में 15 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ होगा प्रियंका गांधी का रोड शो

नई दिल्ली । अंतिम चरण के मतदान के लिए यूं तो सभी दलो ने अपनी ताकत झोंक दी है। वैसे भाजपा प्रत्याशी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को नामाकंन से पहले ही यहां लंबा रोड शो कर चुके हैं। अब बारी कांग्रेस और महागठबंधन की है। इसमें अब कांग्रेस की ओर से भी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी के रोड शो का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने बनारस कांग्रेस की ओर से भेजे गए रोड शो की तिथि और रूट पर अपनी रजामंदी दे दी है।

कांग्रेस प्रचार समिति के प्रभार अनिल श्रीवास्तव अन्नू ने इसकी पुष्टि की। ऐसे में कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी 15 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगी। पार्टी सूत्रों की माने तो उनका रोड शो लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से शुरू होगा। यहां यह भी बता दें कि प्रचार समिति ने गत तीन मई को ही प्रियंका गांधी के रोड शोक के बनिस्पत अपना रूट बना कर पीसीसी को भेज दिया था। इसके तहत लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क तक रोड शो का कार्यक्रम बनाया गया था। अब पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि इसमें कुछ रद्दोबदल के साथ प्रियंका गांधी लंका के बीएचयू गेट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो कर सकती हैं।

वैसे 15 मई को प्रियंका गांधी बनारस में छह घंटे रहेंगी। वह शाम चार बजे शाम से रोड शो शुरू कर सकती हैं। तीन मई को प्रदेश कांग्रेस को भेजे गए प्रस्ताव में वाराणसी लोकसभा के लिए दो रोड शो प्रस्तावित किए गए थे जिसके तहत एक बीएचयू मालवीय प्रतिमा सेगोदौलिया चौक मैदान ,विशेश्वरगंज ,गोलगप्पा ,चौकाघाट, नदेसर होते हुए अम्बेडकर पार्क कचहरी और दूसरा रोड शो चांदपुर चौराहा से लोहता ,जंसा चौराहा ,तक्कु की बोली होते हुए कपसेठी तक। बता दें कि प्रचार समिति ने जो प्रस्ताव भेजा था उसमें प्रियंका गांधी को शहरी क्षेत्र और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोड शो प्रस्तावित किया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी का वृहद् रोड शो 15 मई को प्रस्तावित है। उनका रोड शो लंका स्थि मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर अस्सी, भदैनी, शिवाला, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त होगा। यहां प्रियंका गांधी विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगी।

Loading...

Check Also

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास एवं निवेश शिखर सम्मेलन- 2025 (विजन-2047) का दो दिवसीय आयोजन संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मत्स्य विकास विभाग का विकसित यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com