ब्रेकिंग:

फर्जीवाड़ा कर सेना में भर्ती रिक्रूट के खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद। फर्जी दस्ताबेज के सहारे सेना में नौकरी करने वाले रिक्रूट के खिलाफ एसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जाँच में भी जुट गयी है। राजपूत रेजिमेंट के ट्रेनिग एसओ मेजर आकाश तापडिया ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा बीते 18 दिसम्बर 2017 को सचिन प्रजापत पुत्र नेपाल प्रजापत निवासी भर्ती दस्ताबेज के अनुसार औरंग नगर सरधना मेरठ भर्ती हुआ था। उसने प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट की। भर्ती कार्यालय से सचिन के भर्ती दस्ताबेज प्राप्त हुए।

दस्ताबेज जाँच के लिए जिलाधिकारी मेरठ को 27 जनवरी 2018 को भेजा गया। लेकिन कोई जबाब ना मिलने पर पुन: स्मरण पत्र 26 सितम्बर व 15 अक्टूबर को भेजा गया। एक सत्यापन पूँजी (वेरिफिकेशन रोल) प्राप्त हुआ जो जिलाधिकारी मेरठ के द्वारा 31 अक्टूबर 2018 को सत्यापित किया गया था। उसकी जाँच करने से पता चला की यह सत्यापन रोल फर्जी है जो की सेना भर्ती मेरठ के द्वारा जारी वेरिफिकेशन रोल से अलग है।

25 जनवरी 2019 को जिलाधिकारी मेरठ के द्वारा सत्यापित किया गया वेरिफिकेशन रोल आ गया। जिसमे जाँच अधिकारी ने सचिन प्रजापत के द्वारा जारी मूल निवास को गलत पाया।सेना ने सचिन के द्वारा फर्जी तरीके से अभिलेख लगाकर सेना में भर्ती होने का दोषी पाया। एसपी डॉ० अनिल मिश्रा ने तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किये। जिसके बाद कोतवाली फतेहगढ़ में आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com