Breaking News

रोजाना करेंगे ये 4 एक्सरसाइज तो बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा

बदलते लाइफस्टाइल में जैसे जैसे जिंदगी आगे बढ़ रही है, मनोरंजन हमारे मोबाइल फोन पर सिमटता जा रहा है। आजकल लोग कंप्घ्यूटर के सामने ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं जिसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है और आंखे कमजोर हो जाती है। लोग हेल्दी रहने के लिए बॉडी की एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं लेकिन आंखो की रोशनी को तेज बनाए रखने की कोई कोशिश नहीं करते। ऐसे में हम आपको कुछ योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिर्फ 10 मिनट करने से आप अपनी आंखो को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं।
पलक झपकाना
सबसे पहले अपनी आंखें खोलकर आरामदायक स्थिति में बैठिए। अपनी आंखों की पलकों को 10-15 बार जल्दी-जल्दी झपकाइए। केवल कुछ सेकंड्स के लिए अपनी आंखें बंद कीजिए और अपनी सांसों पर ध्यान लगाइए। इस एक्सरसाइज को 5 से 10 बार दोहराए। 10-15 मिनट के लिए ये एक्सरसाइज आंखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने में आपकी मदद करेंगे और इससे आपके देखने की क्षमता में सुधार आएगा और नजर अच्छी होगी। यह अपनी नजर सुधारने का सबसे आसान तरीका है। आप इस एक्सरसाइज को ट्रेवल करते हुए भी कर सकती हैं या आप अपनी बिजी रूटीन में कॉफी ब्रेक के दौरान भी आंखों की पलकों को झपका कर इस योग को कर सकती हैं।एकाग्रता बनाए रखना
अपनी एक बांह को अपने सामने फैलाइए। ढीली मुट्ठी बनाइए, जिसमें आपका अंगूठा ऊपर की तरफ हो। अपने अंगूठे पर ध्यान लगाने की कोशिश कीजिए। अपना ध्यान अंगूठे पर रखिए और अपने अंगूठे से नाक के पास से उस बिंदु तक तब तक घुमाइए, जब अंगूठा फोकस से गायब न हो जाए। अपनी बांहों को वापस अपनी मूल स्थिति में ले आइए। 10 से 12 बार इस एक्सरसाइज को दोहराए। यह एक्सरसाइज आंखों की हेल्थ को दुरुस्त रखने और एकाग्रता बनाए रखने के लिए बेहतरीन है।
हथेलियों को आपस में रगड़ना
यह एक्सरसाइज आंखों की मसल्स को आराम पहुंचाने के लिए अच्छा है। दिन- भर के काम के बाद आंखों को दोबारा चुस्त-दुरूस्घ्त करने का यह बेहतरीन तरीका होता है। सबसे पहले हथेलियों को आपस में तब तक रगड़ें, जब तक यह गर्म न हो जाए। फिर अपनी दोनों हथेलियों को आंखों पर तब तक रखिए, जब तक उनमें गर्मी महसूस हो। जब हथेलियों की गर्मी खत्म हो जाए तो आंखों से हाथों को हटा लीजिए। इस क्रिया को 3 से 4 बार दोहराए।
आंखों की पुतलियों को साइड में घुमाना
यह आंखों की मसल्स को स्ट्रेच और मजबूत करने का बेहतरीन तरीका है। शुरुआत में अपनी आंखों को धीरे-धीरे एक साइड से दूसरी साइड में घुमाए। इसके बाद गोलाई में अपनी आंखें घुमाना शुरू कीजिए। ध्यान रखें कि यह क्रिया करते वक्त गर्दन ना घूमें। इस तरह से 20 बार आंखों को घुमाइए।

Loading...

Check Also

अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर द्वारा रेक्टल कैंसर के पहले एकीकृत अंग और रोग-विशिष्ट कार्यक्रम का अनावरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) ने हाल ही में अपोलो ...