ब्रेकिंग:

नई दिल्ली में “फूल वालों की सैर – 2022” कार्यक्रम में उप्र को द्वितीय पुरस्कार

संयुक्त निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम में प्राप्त पुरस्कार, निदेशक सूचना शिशिर को कराया हस्तगत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से महरौली नई दिल्ली में आयोजित फूल वालों की सैर-2022 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा पंखे स्टेज पर लगाने जाने वाले कार्यक्रम में भी उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ट श्रेणी का पुरस्कार मिला।
निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया गया। संयुक्त निदेशक सूचना द्वारा नई दिल्ली में प्राप्त पुरस्कार के प्रतीक चिन्ह को निदेशक सूचना को हस्तगत आज कराया गया। निदेशक सूचना शिशिर ने सूचना विभाग की टीम को बधाई दी।

उल्लेखनीय हैं कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महरौली में फूल वालो की सैर-2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस बार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडू व अन्य राज्यों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उत्तर प्रदेश की ओर से सूचना विभाग के कलाकारों के द्वारा राष्ट्रीय एकता व सद्भाव पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गयी। उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक टीम बुलदेलखण्ड लोक कला संस्थान द्वारा बृज की फूलों की होली लोक नृत्य एवं बुलदेलखण्ड का राई नृत्य की प्रस्तुति की गई।

Check Also

प्रयाग जंक्शन पर माघ मेला “बसंत पंचमी’ के अवसर पर व्यवस्थाओं का मण्डल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com